पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ ने अपमान जनक सामग्री के कारण यूट्यूब वेबसाइट फिर बंद करने का आदेश दे दिया। पाकिस्तानी सूत्रों के अनुसार पीटीए द्वारा शनिवार दोपहर 2 बजे सभी इंटरनेट प्रोवाइडर और आईटी कंपनियों को यूट्यूब तुरंत खोलने का आदेश दिया गया था। पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार अंसार अब्बासी की ओर से यूट्यूब वेबसाइट पर अपमानजनक फिल्म की सामग्री उपलब्ध होने की सूचना दी गई। जिसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ ने यूट्यूब को फिर बंद करने का आदेश दिया। पाकिस्तान टेलीकॉम विभाग ने सभी इंटरनेट सेवा प्रोवाइडर और आईटी कंपनियों को निर्देश दिया है कि वह यूट्यूब वेबसाइट तुरंत बंद कर दें। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने भी यूट्यूब खोलने का विरोध किया था। ............... 166
28 दिसंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 376719
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ ने अपमान जनक सामग्री के कारण यूट्यूब वेबसाइट फिर बंद करने का आदेश दे दिय...........